फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   asha bahu

पौष्टिक व संतुलित आहार से दूर होगी खून की कमीं

Sun, 23 Jun 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
asha bahu
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण में आशा बहुओं को शनिवार को गर्भवती व नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि बेहतर देखभाल से ही जच्चा-बच्चा स्वस्थ रह सकते हैं। इस संबंध में जागरूकता फैलाने साथ ही अन्य तरीके से आशा बहुएं मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम ने कहा कि जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल की जिम्मेदारी आशा बहुओं पर है। गर्भवती का चिह्नांकन कर उनका निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में पंजीकरण कराएं। कार्ड बनवाकर समय समय पर होने वाली जांच कराएं। खून की कमी हो तो आयरन की गोलियां दिलवाएं।
विज्ञापन

साथ ही आयरन युक्त भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें। इसमें केला, सेब, अमरूद के अलावा मेथी, पालक की सब्जी पर अधिक जोर दें। पौष्टिक व संतुलित आहार ग्रहण करने से ही गर्भ में पल रहा स्वस्थ होगा। ऐसे में आशा बहुओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव गांव जाकर गोष्ठियों के माध्यम से गर्भवती को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। प्रशिक्षक शाहिद कमर व प्रतिभा पाल ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में जच्चा-बच्चा दोनों की बेहतर देखभाल की जरूरत है। लापरवाही से बड़ी परेशानी हो सकती है। बढ़ते तापमान के बीच डायरिया व निमोनिया की आशंका अधिक होती है। इसके लक्षण सामने आएं तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed