फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   asha

क माह तक करें जच्चा व बच्चा की नियमित जांच

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
asha
अंबेडकरनगर। प्रसव से एक माह पहले व बाद तक जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल की जिम्मेदारी आशा बहुओं पर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत अकबरपुर नगर के संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे आशा बहुओं के विशेष प्रशिक्षण में मंगलवार को प्रशिक्षक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम ने आशा बहुओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर सर्वे कर गर्भवती का चिह्नांकन करें।
विज्ञापन

उन्हें निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में ले जाकर पंजीकरण कराएं। समय-समय पर उनकी जांच कराते रहे। जागरूकता के आधार पर ही जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। प्रशिक्षक ने कहा कि गर्भवती की समय-समय पर जांच जरूर कराएं। खून की कमी हो तो आवश्यकतानुसार आयरन की गोली दें। साथ ही आयरनयुक्त भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

प्रसव के बाद निमोनिया से बचाव के लिए नवजात को तौलिया में लपेटकर रखें। प्रसव के एक माह बाद तक जच्चा व बच्चा दोनों की नियमित जांच कराते रहें। यदि बच्चे के वजन में कमी हो या फिर वृद्धि न हो तो उसे तत्काल बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं। जरा सी लापरवाही से बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक शाहिद कमर व अमरजीत ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की भी जिम्मेदारी आशा बहुओं पर है। वे गोष्ठियों व चौपाल के माध्यम से लोगों को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें। उन्हें यह भी बताएं कि टीकाकरण न कराने पर कौन-कौन से रोग हो सकते हैं। कहा कि जागरूकता के आधार पर ही एक स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed