{"_id":"a79f4c693b99d450ed2e6fe27642a1e0","slug":"arunima-will-make-women-self-depend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगी अरुणिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगी अरुणिमा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि समाज में जब तक महिलाओं की दशा ठीक नहीं होगी, तब तक सम्यक विकास की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने गृह क्षेत्र पहुंची अरुणिमा ने रविवार को कहा कि उन्हें कमजोर वर्ग के लोगों के दर्द का एहसास है। इस दर्द को मिटाने के लिए वे लगातार काम करती रहेंगी। इसी कड़ी में खुद के द्वारा स्थापित अरुणिमा फाउण्डेशन के माध्यम से महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई केन्द्र यहां शुुरु कर रही हैं।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर, पहितीपुर, मिझौड़ा, सोनगांव व अशरफाबाद में प्रथम चरण में यह केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जरुरतमंद महिलाओं को सिलाई व कढ़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। माउण्ट एवरेस्ट विजेता ने कहा कि अपने जनपद के लिए वे बहुत कुछ करना चाहती हैं।
विज्ञापन
यहां के लोगों के दुलार के चलते ही वे आज इस मुकाम तक पहुंची है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रियदर्शी जेतली, ओमप्रकाश, लक्ष्मी सिन्हा, राहुल सिन्हा, डॉ केके श्रीवास्तव, मुन्ना गौड़, नीरज तिवारी, रिंकू श्रीवास्तव व मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।