फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arunima became 'Ambedkar Nagar Ratna'

‘अंबेडकरनगर रत्न’ बनीं अरुणिमा

Sat, 01 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 01 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Arunima became 'Ambedkar Nagar Ratna'
अंबेडकरनगर महोत्सव में शुक्रवार देर रात सम्मानित होती पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा व सिनेस्टार रविकिशन। - फोटो : अमर उजाला

रंगारंग कार्यक्रम के बीच शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा को ‘अंबेडकरनगर रत्न’ से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


अंबेडकरनगर महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खां ने करते हुए कहा कि अंबेडकरनगर महोत्सव समिति का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इससे न सिर्फ जिले की प्रतिभाओं को निखरने में मदद मिलती है बल्कि जिले का गौरव भी प्रदेश में बढ़ता है।
विज्ञापन


सांसद हरिओम पांडेय व पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने कहा कि जिस प्रतिकूल अवस्था में महोत्सव का सफल आयोजन किया गया, वह अत्यंत सराहनीय है। अंतिम दिन के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र सिने कलाकार रवि किशन रहे। जैसे ही रवि किशन स्टेज पर पहुंचे, समूचा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रवि किशन ने कार्यक्रम की प्रस्तुति की तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि किशन ने गाने के साथ ही ठुमके भी लगाए, तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। प्रसिद्ध रेडियो जाकी रौनक बउवा के भी आने से अंबेडकरनगर महोत्सव स्थल पर लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने अलग-अलग आवाज में लोगों का खूब मनोरंजन किया। रौनक के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में आपाधापी का भी माहौल था।

 पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा को अंबेडकरनगर रत्न से सम्मानित किया गया तो लोगों ने खड़े होकर उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि अरुणिमा के चलते ही जिले का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है। सिने कलाकार रवि किशन को ‘भोजपुरी सुल्तान’ खिताब मिला तो तालियों से पंडाल गूंज उठा।


 गीत, संगीत व नृत्य के अलावा जादू से जुड़े कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र व सीओ भीटी अमित कुमार श्रीवास्तव ने संभाल रखा था। कई थानों की फोर्स व पीएसी कर्मियों की भी तैनाती की गई थी।समारोह में पूर्व जिपं अध्यक्ष भारती सिंह, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, ओमप्रकाश, राहुल सिन्हा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed