फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Army personnel who soured Pakistan's teeth dies

पाक के दांत खट्टे करने वाले सैन्य कर्मी का निधन

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Army personnel who soured Pakistan's teeth dies
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भारत व पाकिस्तान के युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले जांबाज सैन्य कर्मी गौरीशंकर यादव का बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो गया। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चहोड़ा घाट पर किया गया।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के बहिगवां जोगीपुर निवासी गौरीशंकर यादव वर्ष 1950 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। सैनिक के तौर पर बेहतर ढंग से काम करने के कारण वे सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 1965 में हुए भारत व पाकिस्तान के युद्ध में उन्हें शामिल होने का मौका मिला था।
विज्ञापन

वर्ष 1967 में सेवानिवृत्त होने से पहले सेना में उनके योगदान को लेकर उन्हें कई सम्मान भी मिले। सेवानिवृत्त होने के बाद गांव आकर उन्होंने एक विद्यालय की स्थापना भी की थी। साधू वेष में रहने वाले गौरीशंकर लगभग दो वर्ष से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके निधन पर पूर्व विधायक अनीता कमल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय आदि ने गांव पहुंचकर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed