फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arbitrariness regarding CUG, how to file a problem

सीयूजी को लेकर मनमानी, कैसे दर्ज कराएं परेशानी

Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness regarding CUG, how to file a problem
अंबेडकरनगर। बिजली की आवाजाही से जुड़ी परेशानी के त्वरित निस्तारण के लिए विभागीय अभियंताओं व उपकेंद्र कर्मियों को मिले सीयूजी नंबर युक्त मोबाइल फिलहाल शो-पीस साबित हो रहे हैं। अभियंताओं से लेकर उपकेंद्रों तक उपलब्ध कराए गए सीयूजी नंबरों पर कॉल उठना और बातचीत होना बड़ी परेशानी बना है। सीयूजी को लेकर व्याप्त इस मनमानी से उपभोक्ताओं के लिए शिकायत दर्ज कराना तक चुनौती बना है।
विज्ञापन

आम नागरिकों को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क साधने में सुविधा हो सके, इसके लिए दिए गए सीयूजी नंबरों के बेहतर संचालन को लेकर विभागीय जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन बने हैं। शुक्रवार को पॉवर कॉरपोरेशन से जुड़े सीयूजी नंबरों पर शिकायतों की सुनवाई परखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इसमें सीयूजी नंबर के प्रयोग को लेकर अभियंताओं से लेकर उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारी तक पूरी तरह उदासीन दिखे। मालूम हो कि बीते कुछ दिन पहले ही प्रदेश मुख्यालय से हुई औचक जांच में एक अवर अभियंता का फोन स्विच ऑफ मिलने पर उन्हें अकबरपुर से हटाते हुए लखनऊ संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद भी सीयूजी नंबर के संचालन को लेकर अफसरों व कर्मचारियों में मनमानी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियल्टी चेक में नॉट रीचेबल मिले नंबर
सत्यता परखने को किए गए रियल्टी चेक में अकबरपुर के जेई सतीश कुमार का मोबाइल 4:04, जाफरगंज के जेई रमेश कुमार तिवारी का मोबाइल 4:06, भीटी के जेई अभिषेक गुप्ता का 4:08, जबकि महरुआ के जेई गयादीन का मोबाइल 4:09 मिनट पर नॉट रीचेबल बतात रहा। आलापुर के अवर अभियंता प्रवेश निषाद का मोबाइल 4:19, उनके उपकेंद्र का मोबाइल 4:30, तेंदुआईकला के जेई दिलीप पटेल का मोबाइल 4:22, उनके उपकेंद्र का मोबाइल 4:34, मकोइया उपकेंद्र के जेई गणेश प्रजापति का मोबाइल 4:26, हंसवर के जेई रवींद्र कुमार का मोबाइल 4:27, जबकि उपकेंद्र का मोबाइल 4:41, मुबारकपुर के जेई जयनाथ राम का मोबाइल 4:49, सेवागंज के जेई रामनयन गौतम का मोबाइल 5:01 पर नॉट रीचेबल मिला। अकबरपुर के सहायक अभियंता सज्जाद आलम का मोबाइल 5:19, कटेहर के सहायक अभियंता उमेश कुमार का मोबाइल 5:20, आलापुर के सहायक अभियंता रामनोहर यादव का मोबाइल 5:22 पर फोन नॉट रीचेबल बताता मिला।
कुछ मिले स्विच ऑफ, कई का नही उठा फोन
तेंदुआईकला विद्युत उपकेंद्र का मोबाइल 4:34, अलीगंज का मोबाइल 4:47, कर्बला कासिमपुर के जेई तकरीम रजा का मोबाइल 5:07, रफीगंज के जेई राघवेंद्र यादव का मोबाइल 5:17 बंद मिला। महरीपुर सब स्टेशन का फोन 5 बजे सेवा में नहीं बता रहा था। बलया जगदीशपुर उपकेंद्र के मोबाइल पर 4:52 पर इनकमिंग कॉल उपलब्ध नहीं थी। किछौछा दरगाह के उपकेंद्र पर 4:37 पर घंटी तो बजी, लेकिन फोन नहीं उठा। टांडा के जेई रविशंकर निषाद के फोन पर 4:43 पर घंटी जाने के बावजूद बात नहीं हो पाई। विद्युत उपकेंद्र नेवादा के मोबाइल पर 5:16 पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन घंटी कट जा रही थी। भीटी के सहायक अभियंता संजय कुमार गुप्ता के मोबाइल पर 5:21 पूरी घंटी नहीं जा रही थी। बसखारी के सहायक अभियंता आमोद कुमार के सीयूजी पर 5:24 पर पूरी घंटी गई, लेकिन फोन नहीं उठा।

बर्दाश्त नहीं होगी कोई भी लापरवाही
जनहित में सीयूजी नंबरों का पूरी तरह से सदुपयोग किए जाने का निर्देश है। जिन भी उपकेंद्रों या अभियंताओं के स्तर पर सीयूजी नंबरों के संचालन को लेकर उदासीनता अथवा मनमानी सामने आएगी, उनके खिलाफ जांच कर त्वरित कार्रवाई होगी। सीयूजी फोन को बंद रखने अथवा उठाने में किसी भी तरह लापरवाही बरतना बर्दाश्त नहीं होगा।
एपी वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता पॉवर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed