फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aprajita

स्वास्थ्य को लेकर युवाओं को सर्वाधिक जागरूक होने की जरूरत

Sun, 01 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aprajita
अंबेडकरनगर के डॉ गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित कार्य? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य को लेकर युवाओं को सबसे ज्यादा जागरूक होने की जरूरत हैं। उन्हें आंखें खुली रखनी होंगी। इसमें लड़कियां ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनकी बातों को परिवार के लोग टाल नहीं पाते हैं, इसलिए मोर्चा उन्हें ही संभालना होगा। ऐसे में स्वास्थ्य की बेहतरी को लेकर छात्राओं की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ये विचार रविवार को डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज शहजादपुर में अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता वर्कशॉप को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विनय कुमार ने प्रकट किया।
विज्ञापन

कहा कि जन कल्याण के क्षेत्र में अमर उजाला की यह मुहिम अत्यन्त प्रभावी व दूरगामी परिणाम वाली है। समाज के लिए यह काफी सुखद संदेश है कि अमर उजाला लगातार जन उपयोगी समाचार प्रकाशन के साथ ही लगातार राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वाह करता आ रहा है। छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ साथ स्वयं के तथा परिवार के अन्य सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें। इसके लिए घर व आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते रहना होगा।
विज्ञापन

वक्ता सुरेंद्र यादव व अशोक ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के बगैर संपूर्णता नहीं आ सकती। हम यूं तो तमाम चीजों को लेकर गंभीर रहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर नहीं। यह स्थिति कतई उचित नहीं है। इस मौके पर जितेंद्र, संजय सिंह, महेंद्र यादव व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा विभाषा पटेल, रजिया व अनुष्का ने कहा कि निश्चित रूप से हमें स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बेहतरी ही हमें मंजिल की तरफ आसानी से बढने के लिए प्रेरित करती है। खुद खुले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। इससे ही हम समाज में स्वास्थ्य को लेकर एक आदर्श स्थिति का निर्माण कर सकते हैं।
छात्रा शशि, दरख्शा परवीन व काजल पाल का कहना था कि स्वास्थ्य की बेहतरी तभी होगी, जब हम स्वच्छता को अपनाएंगे। सरकार तो इस दिशा में लगातार काम कर रही है, लेकिन हमें भी इस तरफ गंभीर होना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में खासतौर पर सफाई को लेकर ज्यादा सजगता की जरूरत है। तमाम संक्रामक बीमारियां इसी से पनपती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करती रहती हैं।
छात्रा आंचल शर्मा, प्रिया गुप्ता व लक्ष्मी विश्वकर्मा ने कहा कि अक्सर हम स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतते रहते हैं। यह कतई उचित नहीं है। युवाओं पर यह जिम्मेदारी है कि वे न सिर्फ खुद को स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें वरन परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करते रहें। समय समय पर जरूरी जांच व सावधानी बरत कर हम अपना व परिवार का स्वास्थ्य अच्छा बनाए रख सकते हैं।

छात्रा रागिनी, तमन्ना व अंशिका ने कहा कि हमें यह भी जोर देना चाहिए कि घर परिवार व खानदान में जो बच्चे हैं, उनका समय समय पर टीकाकरण जरूर होता रहे। टीकाकरण न कराने से आगे चलकर पूरे परिवार को मुसीबतों का सामना कई बार करना पड़ता है। ऐसे में तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिए समय पर टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed