{"_id":"602ea8c78ebc3ee9061a1ed6","slug":"approach-route-to-be-built-in-alapur-on-link-expressway-ambedkar-nagar-news-lko5655360190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस-वे पर आलापुर में बनेगा एप्रोच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस-वे पर आलापुर में बनेगा एप्रोच मार्ग
विज्ञापन
जहांगीरगंज/राजेसुल्तानपुर। आलापुर तहसील समेत आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर व आसपास क्षेत्र के हजारों नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आलापुर में एप्रोच मार्ग की जरूरत पर जिला प्रशासन ने भी सहमति जता दी है।
गुरुवार को आंदोलनकारियों से मिलने तथा मौके का जायजा लेने पहुंचे डीएम ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे पर संपर्क मार्ग बनवाने के लिए वे यूपीडा को पत्र भेजेंगे। इससे पहले आलापुर तहसील प्रशासन ने तहसील में एप्रोच मार्ग की जरूरत पर बल देते हुए जिला प्रशासन को बीते दिन ही आख्या भेजी थी। इस बीच आंदोलनकारियों ने 21 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत रद्द न करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने के लिए आलापुर तहसील के नागरिक लंबे समय से एप्रोच मार्ग की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन शुरू कर दिया गया। 21 फरवरी को समिति ने सर्वदलीय महापंचायत के आयोजन का निर्णय ले लिया। तय हुआ कि आंदोलन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर गत दिवस एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने टीम के साथ जायजा लेकर समिति पदाधिकारियों से वार्ता की थी। आंदोलन टालने के लिए गुरुवार को एसडीएम ने आलापुर में पदाधिकारियों से एक बार फिर मुलाकात की। उनसे महापंचायत टालने की अपील की लेकिन बात नहीं बनी।
इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन गुरुवार अपराह्न एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के साथ आलापुर पहुंचे गए। वहां उन्होंने पदुमपुर पहुंचकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से वार्ता की। अधिकारियों व समिति पदाधिकारियों से पूरे तथ्य जाने। इसके बाद डीएम ने आलापुर तहसील में लिंक एक्सप्रेस-वे पर एप्रोच मार्ग बनाए जाने की जरूरत पर सहमति जताई। इससे इसके लिए संघर्ष कर रहे समिति पदाधिकारी व अन्य ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
डीएम ने कहा कि इस बारे में यूपीडा को पत्र भेजा जाएगा। स्थानीय जरूरत से अवगत कराया जाएगा। यह पूरी कोशिश होगी कि यहां पर एक्सप्रेस-वे का लाभ उठाने के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित हो सकें।