फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   APC took stock of Gorakhpur Link Expressway

Ambedkar Nagar News: एपीसी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लिया जायजा

Sun, 22 Oct 2023 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
APC took stock of Gorakhpur Link Expressway
अंबेडकरनगर। कृषि उत्पादन आयुक्त और यूपीडा सीईओ मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को यहां पहुंचकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण जिले की आलापुर और जलालपुर तहसील से होकर चल रहा है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने आलापुर के राजेसुल्तानपुर पहुंचकर हाइवे पर पुल निर्माण आदि का जायजा लिया। निर्माण में और तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी पहुंचकर राख आदि से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की। राख पर नियंत्रण के और प्रभावी प्रयास जारी रखने तथा रास्ते में ट्रकों के फंसने आदि की स्थिति न उत्पन्न होने आदि का निर्देश दिया। कहा कि एनटीपीसी से निकली राख का सदुपयोग सड़क निर्माण आदि में आगे और बेहतर ढंग से होगा। उनके साथ डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डा. सदानंद गुप्त समेत एनटीपीसी के अधिकारी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed