{"_id":"6918c08f2a5974508e0eb11c","slug":"annual-function-will-be-celebrated-in-secondary-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-145393-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: माध्यमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: माध्यमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
Sat, 15 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 32 माध्यमिक विद्यालयों में धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। शासन ने प्रति विद्यालय 15 हजार रुपये का बजट आंवटित किया है। यह बजट विद्यालयों के खातों में भेज दिया गया है। पहली बार वार्षिकोत्सव मनाने के लिए बजट दिया गया है। इससे पहले वार्षिकोत्सव मनाने के कोई निर्देश नहीं थे।
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का दमदार तरीके से प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित सभी राजकीय विद्यालयों में इस बार वार्षिकोत्सव की धूम रहेगी। प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की क्षमताओं को विकसित करने के लिए शिक्षा उन्हें ज्ञान, कौशल और समझ प्रदान करती है, जिससे वे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को एक मंच दिया जाएगा। विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दिसंबर में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इससे विद्यालय में होने वाले गतिविधियां सामने आएगी। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को बुलाकर विद्यार्थियों को सम्मानित भी कराया जाएगा।