{"_id":"6402c46b3fd3b2a6a309b664","slug":"annual-examination-in-basic-schools-from-20-ambedkar-nagar-news-c-13-1-113292-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 20 से
Sat, 04 Mar 2023 09:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 20 मार्च से शुरू हो रही है। इसमें कुल 2,11,000 बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने समय सारिणी घोषित कर दी है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। साथ ही कक्षा पांच व आठ के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं बीआरसी पर जांची जाएंगी।
24 मार्च तक चलने वाली परीक्षा को लेकर सभी 1582 परिषदीय स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा दो से आठ तक के बच्चों की सभी विषयों की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए जल्द ही स्कूलों में प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्देश है कि प्रश्नपत्र का लिफाफा प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्य की मौजूदगी में खोला जाए।
इसके अलावा परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अपने विद्यालय पर सिर्फ प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में सुचारु ढंग से परीक्षा कराने के लिए तैयारी चल रही है। उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र को समय से विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा शुचितापूर्ण हो, इसके लिए निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए