फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Annual burn out started in medical college

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ वार्षिक बर्न आउट

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Annual burn out started in medical college
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर में गुरुवार को वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता बर्न आउट 2021 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन व विशिष्ट अतिथि एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही डीएम व एसपी ने कॉलेज परिसर में बनकर तैयार बैटमिंटन स्टेडियम का शुभारंभ किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बर्न आउट 2021 के शुभारंभ मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के क्षेत्र में कैरियर तलाशने की सलाह दी। कहा कि युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, बल्कि नाम भी रोशन कर सकते हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी युवाओं को खेल का महत्व समझाया। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन

नियमित खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के कई फायदे हैं। खेल प्रतियोगिताएं हमें संघर्ष, धैर्य व एकजुटता के लिए भी प्रेरित करती हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। पहले दिन हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की टीम विजयी हुई। इसके अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस व कैरम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कॉलेज प्रशासन न सिर्फ छात्र छात्राओं को एक कुशल चिकित्सक बनाने का का काम करता है, बल्कि युवाओं के चौमुखी विकास का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्र छात्राओं से खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed