{"_id":"619bdd7e153e1a50302795fc","slug":"angry-young-man-ate-poison-in-sp-office-premises-ambedkar-nagar-news-lko605644571","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद से क्षुब्ध युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद से क्षुब्ध युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पत्नी से विवाद होने से क्षुब्ध युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस कर्मियों ने उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल जाना। एसपी के अनुसार युवक का पत्नी से विवाद था। इसी के चलते वह बाहर से ही कीटनाशक दवा खाकर आया था। तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। अहिरौली थाना क्षेत्र के चतुरीपट्टी गांव निवासी सुशील (35) दोपहर में एसपी कार्यालय पहुंचा। उसका पत्नी से कुछ विवाद था। इसी को लेकर वह एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। उसने न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया।
इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों को हुई, तो हड़कंप मच गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों ने भर्ती कराया। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल जाना। एसपी ने कहा कि सुशील का अपनी पत्नी से कुछ विवाद था। इसके चलते वह कीटनाशक दवा खाकर कार्यालय आया हुआ था। वहां उसकी तबियत बिगड़ते देेख तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।