{"_id":"60edd2a48ebc3e3af11658ad","slug":"angry-workers-demonstrated-due-to-illegal-recovery-ambedkar-nagar-news-lko5867967127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। अवैध वसूली से परेशान मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से मेडिकल कॉलेज की सुचारु व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा। इससे मरीजों को दिक्कतें हुईं। कर्मचारियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 275 कमर्चारी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में कुछ सफाई कर्मी हैं तो कुछ वार्ड और कार्यालयों में ड्यूटी कर रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी के ऊपर अवैध तरीके से धन उगाही करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि वे यहां करीब एक दशक से काम कर रहे हैं। पहले कभी कोई पैसा नहीं मांगा गया, लेकिन अब रजिस्ट्रेशन के नाम पर 11 हजार और नौकरी करने के नाम पर 25 हजार रुपये कंपनी के कर्मचारियों की ओर से मांगे जा रहे हैं। रुपये न देने पर बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी जा रही है।
कर्मचारियों का कहना है कि 10 वर्ष तक नौकरी करने के बाद अचानक अब बाहर किए जाने से उनके सामने रोजगार के साथ ही रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन कर अवैध वसूली रोके जाने की मांग की। उधर, प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने कहा कि पैसा मांगने की जानकारी मुझे नहीं है। अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।