{"_id":"e3e07ba1b587c4a70acdce219ae54002","slug":"angry-home-guards-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से नाराज होमगार्डों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से नाराज होमगार्डों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे होमगार्ड दिनेश कुमार व बिस्मिल्लाह खां ने कहा कि आलापुर में होमगार्ड की ड्यूटी एक अगस्त से 31 अगस्त तक लगाई गई है। जब वे सभी एक अगस्त को प्रात: नौ बजे आमद दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां ये कहकर उन्हें लौटा दिया गया कि पहले अपने बीओ को बुलाओ, तब आमद दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
उन लोगों ने दूरभाष पर बीओ को सूचित किया। बीओ के आने के बाद भी सायं छह बजे तक वे सभी थाने के बाहर डटे रहे, लेकिन आमद दर्ज नहीं की गई। इसके बाद जब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तब एसओ ने धमकी देते हुए कहा कि एक माह में दस दिन की रिपोर्ट व गैरहाजिर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
होमगार्डों ने कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे अपने हक के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। मांग की गई कि थाने के एसओ व मुंशी शिवकुमार को स्थानांतरित किया जाए। साथ ही उनकी प्रतिदिन आमद दर्ज कराई जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान रफीक अहमद, हरीराम यादव, रामजतन यादव, कपिलदेव मिश्र, रामपारस यादव, मेवालाल, रामशरण, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।