फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger among junior resident due to outsider's interference

बाहरी व्यक्ति के दखल से जूनियर रेजीडेंट में आक्रोश

Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anger among junior resident due to outsider's interference
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में एक बाहरी व्यक्ति की दखल से जूनियर रेेजीडेंट में आक्रोश व्याप्त है। डीएम को भेजे पत्र में कहा कि वह अनधिकृत रूप से कार्यालय में आकर बैठ जाता है और मरीजों की फाइल उठाकर हम सबसे अनावश्यक सवाल जवाब करता है। आरोप है कि बाहरी व्यक्ति की ओर से सभी जूनियर चिकित्सकों को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की जाती है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में एक बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। कॉलेज के पांच जूनियर रेजीडेंट की ओर से डीएम को पत्र भेजकर कहा गया है कि उनका उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्य कार्यालय में तैनात लिपिक की ओर से 80 से 90 हजार रुपये लेकर सिर्फ तीन माह के लिए नियुक्ति कर दी जाती है। इसके बाद तीन माह के एक्सटेंशन के लिए प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये की वसूली हो रही है। इसकी जांच कराने की जरूरत है। जूनियर रेजीडेंट ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उन सबकी ड्यूटी इमरजेंसी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बाहरी व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इतनी ज्यादा दखल है कि वह आकर कहीं भी बैठ जाता है। आए दिन इमरजेंसी में आकर मरीजों की फाइल अनधिकृत तौर पर देखने लगता है। वह डॉक्टरों से अनावश्यक सवाल जवाब भी करता है। जवाब न देने पर वह नौकरी चले जाने की धमकी देता है।
प्राचार्य व अन्य से संबंधों का हवाला देकर वह ऊंची पहुंच के नाम पर धमकाता है। प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति को मैं नहीं जानता हूं। मुझसे किसी ने शिकायत नहीं की है। मैं इमरजेंसी के प्रभारी से इस बारे में रिपोर्ट लूंगा।

सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई आएगी सामने
जूनियर रेजीडेंट का कहना है कि अनधिकृत होने के बावजूद वह व्यक्ति किस तरह का रसूख रखता है, इसका अंदाजा सीसीटीवी फुटेज से पता चल जाएगा। परिसर व तमाम कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज यदि खंगाली जाए तो यह जानकारी हासिल हो जाएगी कि उसके संबंध किससे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed