फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ancient statue of Lord Buddha found in digging

खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति

Sun, 05 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी के बाद लिखा पढ़ी कर गांव के ही एक व्यक्ति के घर मूर्ति को रखवा दिया। इस बाबत पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सेमउर खानपुर डिहवा गांव निवासी अवधेश शुक्ला के खेत में रविवार सुबह जेसीबी से मिट्टी की खोदाई का कार्य चल रहा था। अचानक खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर मशीन से टकराया। इस पर खोदाई का कार्य रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


अवधेश व वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने हाथ से खोदाई की तो मिट्टी में दबी भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति मिली। जानकारी होने पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ सत्यम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बाद में लिखा पढ़ी कर मूर्ति को गांव के ही एक व्यक्ति के घर में रखवा दिया गया।


एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। टीम द्वारा जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि मूर्ति किस धातु की बनी है और कितनी पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed