{"_id":"68fa6c4f689250893803b847","slug":"an-evening-all-india-mushaira-will-be-organised-on-29th-november-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144067-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 29 नवंबर को होगा एक शाम ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 29 नवंबर को होगा एक शाम ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन
Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उर्दू साहित्य हिन्दी अदब सोसायटी बसखारी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक बुधवार शाम सैयद बशीर नेशनल इंटर काॅलेज बसखारी के कान्फ्रेंस हाल में हुई, जिसकी अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एपी चतुर्वेदी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 29 नवंबर की रात एक शाम राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सौहार्द के नाम से आल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन सैयद सलाहुद्दीन किछौछवी के संरक्षण में किया जाएगा। सोसायटी के सदस्यों ने देश के नामचीन शायरों व कवियों को आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया। इनमें मुख्य रूप से नदीम फर्रुख लखनऊ (संचालक), लता हया (मुंबई), कुंवर जावेद (कोटा राजस्थान), जौहर कानपुरी, शकील आजमी, संतोष कुमार सिंह, शबीना अदीब (कानपुर), भूषण त्यागी (वाराणसी), रुबीना अयाज (लखनऊ), जहाज देवबंदी, बिहारी लाल अंबर (प्रयागराज) समेत अन्य कवि शामिल हैं। प्रबंधक सैयद फैजान अहमद, प्रधानाचार्य शकील अहमद, दस्तगीर अहमद, सुनील वर्मा, अजय कुमार पांडेय, खलीक अशरफ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।