{"_id":"59dbb6944f1c1b8d698b4e0f","slug":"an-aged-wounded-in-the-accident-sent-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक वृद्ध घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक वृद्ध घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी रघुराज (69) सोमवार सुबह साइकिल से पहितीपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह भिखारीपुर गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मजगवां गांव निवासी अंबेश रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय कटेहरी बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ बाजार निवासिनी झगरा देवी (60) सोमवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी जयचंद्र (38) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा, अकबरपुर थाना अंतर्गत विजयगांव निवासी बृजेश (40) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।