{"_id":"68a36f35f7eaf14ecd084525","slug":"ambulance-stuck-in-traffic-jam-patients-relatives-worried-as-his-condition-worsened-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-140427-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की हालत बिगड़ने से तीमारदार हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की हालत बिगड़ने से तीमारदार हुए परेशान
Mon, 18 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोमवार की सुबह छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल से लेकर विकास भवन, कचहरी और अन्य सरकारी कार्यालयों तक जाने वाले मार्ग भीषण जाम की गिरफ्त में आ गए। सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। सायरन बजता रहा, मगर रास्ता खाली नहीं हो सका। एंबुलेंस में मरीज की हालत बिगड़ने को लेकर उसके तीमारदार परेशान रहे।
तीन दिन की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल और दफ्तरों में भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और परिजनों के साथ-साथ दफ्तरों के कर्मचारी व आमजन बड़ी संख्या में इस मार्ग से गुज़रे। भीड़ बढ़ने के साथ ही वाहन एक-दूसरे में उलझे और कुछ ही देर में पूरा रास्ता जाम से भर गया। महिलाएं और बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। इस मार्ग से होकर जिला अस्पताल, विकास भवन और कचहरी सहित कई महत्वपूर्ण दफ्तर पड़ते हैं। एकल वाहन मार्ग पर भी दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन होता रहा। इसके अलावा बसखारी मार्ग, टांडा मार्ग पर बस स्टैंड से लेकर तहसील तिराहा पर भी जाम की स्थिति बनी रही। यातायात उपनिरीक्षक जेबी यादव ने बताया कि जगह जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां समस्या आई थी वहां निदान कराया गया है।