फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar ranked third in development works

Ambedkar Nagar News: विकास कार्यों में अंबेडकरनगरको तीसरा स्थान

Mon, 10 Aug 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar ranked third in development works
अंबेडकरनगर। विकास और सुशासन के क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में अंबेडकरनगर ने शानदार प्रदर्शन किया है। विकास कार्यों में जिले ने प्रदेश में तीसरा और राजस्व कार्यक्रमों में आठवां स्थान हासिल किया है। दोनों क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले की समग्र रैंकिंग प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लगातार दूसरे माह टॉप-5 में बने रहना जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

जून माह में विकास कार्यों के आधार पर जिले की चौथी रैंक थी। इसमें समाज कल्याण विभाग, एनआरएलएम और पंचायती राज विभाग के अंक कम रह गए थे। जिलाधिकारी ईशा प्रिया व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभागवार कार्यों की नियमित समीक्षा की गई। निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की दैनिक और साप्ताहिक रिपोर्ट ली गई और जिन बिंदुओं पर विभाग अपेक्षित प्रगति से पीछे मिले, उन्हें चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और नियमित अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जिले ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, राजस्व कार्यक्रमों में भी जिले ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए डीएम की ओर से लगातार तहसीलवार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के प्रयासों से मिली उलिब्धि
यह उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से मिली है। जिले को विकास और सुशासन के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बनाए रखना प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं की प्रगति की इसी तरह नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
- ईशा प्रिया, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed