{"_id":"68ab179bf7e70ae6180fcb52","slug":"ambedkarnagar-farmers-anger-erupted-akbarpur-sultanpur-highway-blocked-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद का संकट: किसानों का फूटा आक्रोश, अकबरपुर-सुल्तानपुर हाईवे किया जाम, थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद का संकट: किसानों का फूटा आक्रोश, अकबरपुर-सुल्तानपुर हाईवे किया जाम, थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर खुला रास्ता
Sun, 24 Aug 2025 07:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:16 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में खाद न मिलने से नाराज किसान आक्रोशित हो गए और हाईवे जाम कर दिया। खाद का वितरण कर रास्ता खुलवाया गया।
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने हाईवे कर दिया जाम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर रविवार को किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। महरुआ बहुउद्देशीय सघन सहकारी समिति केंद्र पर यूरिया वितरण न होने से नाराज किसानों ने सुल्तानपुर-अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने वितरण शुरू कराकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
किसानों का आरोप था कि धान की फसल के लिए इस समय यूरिया अत्यंत आवश्यक है, लेकिन सहकारी समिति द्वारा वितरण व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। सुबह 5.00 बजे से किसान केंद्र पर लाइन लगाते हैं, जिनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होती हैं, फिर भी उन्हें सिर्फ एक बोरी यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को वितरण न होने के चलते किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी लगते ही महरुआ थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर मौके पर पहुंच गए और किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन
किसानों की मांग पर खाद का वितरण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। झुरी सिंह, बक्का पांडे, नीरज मिंटू पांडेय, बका राम प्रसाद, बिस्मिल्लाह, लिद्दूर, और सिकंदर खान समेत अन्य किसानों ने यह भी आरोप लगाए कि आम किसानों को जहां सिर्फ एक बोरी यूरिया दी जा रही है, वहीं समिति के कुछ सदस्यों को पहले 15-20 बोरी तक यूरिया वितरित किया गया है। इसके बाद सचिव से संपर्क कर पुलिस की मौजूदगी में वितरण कार्य प्रारंभ करवाया और स्थिति को सामान्य किया।