{"_id":"694b7618c42345ee6a02d934","slug":"ambedkarnagar-body-of-youth-accused-of-student-murder-found-hanging-from-a-tree-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पेड़ से लटका मिला छात्रा हत्याकांड के आरोपी युवक का शव... सुसाइड नोट में लिखा मैंने हत्या नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेड़ से लटका मिला छात्रा हत्याकांड के आरोपी युवक का शव... सुसाइड नोट में लिखा मैंने हत्या नहीं की
Wed, 24 Dec 2025 10:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:41 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में छात्रा की हत्या के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए छात्रा के परिजन जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विस्तार
18 दिन से लापता छात्रा के हत्यारोपी राजेसुल्तानपुर के नसरुद्दीनपट्टी निवासी सौरभ गौड़ का शव पड़ोसी जिले आजमगढ़ के अतरौलिया के जमीन नंदना गांव में एक पेड़ से लटका मिला। युवक की पैंट पर पेन से कई मोबाइल नंबर लिखे हुए मिले हैं। इसके अलावा छात्रा का नाम भी लिखा पाया गया है।
विज्ञापन
मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए छात्रा के परिजन जिम्मेदार हैं और उसने छात्रा की हत्या नहीं की है।
गौरतलब है कि 20 दिसंबर को राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के तेंदुआईकला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सटे इलाके में 15 वर्षीय छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला था। छात्रा दो दिसंबर से लापता थी और परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन