{"_id":"602d549a8ebc3ee9614de816","slug":"ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko5653555168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा व मारपीट, ठप रहा तौल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा व मारपीट, ठप रहा तौल का काम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सोनगांव गन्ना क्रय केंद्र पर हंगमे के चलते इस तरह ठप रहा खरीद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मामूली कहासुनी के बीच बुधवार को अकबरपुर तहसील अन्तर्गत सोनगांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों व ढुलाई में लगे मजदूरों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें भी आईं। हंगामे के चलते लगभग पूरे दिन खरीद का कार्य बाधित रहा। बाद में दोनों पक्षों ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सोनगांव गन्ना क्रय केंद्र पर कुछ ग्रामीण पहुंचे और गन्ने की ढुलाई करने वाले मजदूरों से भिड़ गए। उस समय समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। बुधवार सुबह एक बार फिर से किसान क्रय केंद्र पर पहुंच गए। वहां गन्ने की तौल कराने वाले मजदूरों से कहासुनी शुरू हो गई। किसानों का कहना था कि ढुलाई कराने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाया जाए। जब तक ठेकेदार नहीं आता है, तब तक तौल कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
कहासुनी के बीच एक बार फिर से मारपीट होने लगी। इसमें चार लोगों को चोटें भी आईं। हंगामा बढ़ने के चलते तौल का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी योगेश सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही लगभग पांच घंटे ठप पड़े तौल कार्य को प्रारंभ कराया। बाद में दोनों पक्षों ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।