{"_id":"68ab0baf132e0f267b0b4af1","slug":"ambedkarnagar-a-fraud-raped-a-woman-in-the-name-of-exorcism-police-arrested-the-accused-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: झाड़फूंक के नाम पर ढोंगी ने महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: झाड़फूंक के नाम पर ढोंगी ने महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Sun, 24 Aug 2025 06:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बसखारी (अंबेडकरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, बसखारी (अंबेडकरनगर)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:25 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में एक महिला से झाड़फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और ढोंगी को दबोच लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेडकरनगर के बसखारी क्षेत्र के कोतुपुर गांव में 55 वर्षीय बीमार महिला से झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बसखारी क्षेत्र के कोतूपुर गांव का रामदयाल निषाद पुत्र बुद्धई झाड़ फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाता है। बताया जाता है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला बीमार होने के चलते ढोंगी बाबा के पास पहुंची थी। ढोंगी ने महिला को ठीक करने का भरोसा दिया तथा झाड़ फूंक के लिए महिला को अपने घर रात में बुलाया। झाड़ फूंक के नाम पर ढोंगी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ढोंगी के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर पीड़ित महिला की तलाश की और आरोपी रामदयाल निषाद के खिलाफ प्रार्थना पत्र लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन