{"_id":"69b81ada03ee4cfa150f2379","slug":"ambedkarnagar-180-gas-cylinders-stored-for-black-marketing-recovered-in-sdm-raid-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: कालाबाजारी के लिए जमा 180 गैस सिलिंडर एसडीएम के छापे में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: कालाबाजारी के लिए जमा 180 गैस सिलिंडर एसडीएम के छापे में बरामद
Mon, 16 Mar 2026 08:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:29 PM IST
सार
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम टांडा शशि शेखर और जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने पुलिस बल के साथ डांडी गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से 180 गैस सिलिंडर बरामद किए गए।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
अम्बेडकरनगर जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 सिलिंडर बरामद किए हैं। एसडीएम टांडा और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने केदारनगर क्षेत्र के डांडी गांव में छापेमारी कर सिलिंडरों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी समसेर आलम पर आरोप है कि वह भारत गैस एजेंसी खेवांर से करीब 980 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से गैस लेकर उसे अधिक कीमत पर बेचकर कालाबाजारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह खेल काफी समय से चल रहा था। गैस सिलिंडरों की किल्लत की खबर फैलते ही उसने करीब 300 से अधिक सिलिंडर डंप कर रखे थे और ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था।
विज्ञापन
रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम टांडा शशि शेखर और जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने पुलिस बल के साथ डांडी गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से 180 गैस सिलिंडर बरामद किए गए, जिन्हें कब्जे में लेकर एचपी गैस एजेंसी चिंतौरा के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जिन एजेंसियों से सिलिंडर लाए गए थे, उनकी बीपीसीसी में करीब 65 प्रतिशत ओटीपी डिलीवरी दर्शाई जा रही है, जिससे पूरे मामले में अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि बरामद सिलिंडरों को एचपी गैस एजेंसी चिंतौरा के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही एजेंसी का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।