फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarmagar: School bus driver raped a teenager for five years

Ambedkarmagar: स्कूल बस चालक ने किशोरी से पांच साल तक किया दुष्कर्म, शादी के लिए कहने पर घर बुलाकर पीटा

Thu, 28 Aug 2025 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Aug 2025 04:37 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Ambedkarmagar: School bus driver raped a teenager for five years
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलापुर कोतवाली इलाके में स्कूल बस चालक सलमान ने अपने गांव की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसको शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। बालिग होने पर किशोरी ने शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। आरोपी की मां, भाई व बहनों समेत सात अन्य लोगों के विरुद्ध धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जहांगीरगंज क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव निवासी सलमान एक निजी शिक्षण संस्थान की स्कूल बस पीड़िता के ही गांव में रहकर चलाता था। बस चालक सलमान ने उनकी नाबालिग पुत्री से मेल-जोल कर लिया। आरोप है कि छात्रा जब सातवीं कक्षा में पढ़ने लगी तो एक दिन बस चालक ने उसे दरिदंगी का शिकार बनाया था। आरोपी पांच वर्षों तक छात्रा को इधर उधर बुलाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। मौजूदा समय में पीड़िता बालिग हो चुकी है। उसने लगातार शोषण से तंग आकर परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने शादी की बात कही तो आरोपी झांसा देता रहा।
विज्ञापन


20 अगस्त को आरोपी व उसके परिजनों ने छात्रा को अपने घर बुलाकर धमकाया और मारपीट कर अपमानित किया। इसके बाद पीड़िता को एक वाहन में बिठाकर गांव छोड़ गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सलमान के अलावा उसकी मां मुगायरा, भाई पप्पू, मेराज, समीर, बहन रहमत फातमा, तहजीब व एक अन्य इस्माइल समेत सभी आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे बयान दर्ज कराने के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed