फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar was in the top three in development work

विकास कार्यों में टॉप थ्री में रहा अंबेडकरनगर

Tue, 23 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar was in the top three in development work
अंबेडकरनगर। विकास कार्यों में अंबेडकरनगर जनपद एक बार फिर प्रदेश के टॉप थ्री जिलों में शामिल होने में सफल रहा है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे और बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम रैंक लाने का पूरा प्रयास होगा। यह कार्य असंभव नहीं है। बस प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से पालन करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश के कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा माह जनवरी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की जो सूची जारी की गई है। उसमें अंबेडकरनगर जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। जिले को बीते दिनों भी प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा स्थान मिला था। अब एक बार फिर से जो सूची जारी हुई है, उसमें अंबेडकरनगर तीसरे स्थान पर बरकरार है। खास बात यह कि विगत माह सिद्घार्थनगर जनपद पहले स्थान पर था, वह अब 12वें स्थान पर हो गया है। जबकि दूसरे स्थान पर रहा मिर्जापुर पांचवें स्थान पर फिसल कर आ गया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर की रैंक यथावत बने रहने और टॉप थ्री जनपदों में स्थान बनाए रखने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सीडीओ घनश्याम मीणा समेत जिले की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम के प्रयासों का परिणाम है। हम सभी को पूरी तरह से प्रत्येक मामलों में सजग व सक्रिय रहकर जिले को प्रथम रैंक पर लाने का पूरा प्रयास करना होगा। यह कार्य कतई असंभव नहीं है। जिले में अधिकारियों व कर्मचारियों की अच्छी टीम मौजूद है। इसके बूते प्रथम रैंक का लक्ष्य आसानी से हासिल हो सकता है। सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि टीम वर्क के जरिए बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से हासिल हो जाता है। हम सब आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed