फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ?????

Ambedkar Nagar News: अव्वल रहा प्रतिष्ठा व अंबिका का मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल

Wed, 01 Mar 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
?????
अंबेडकरनगर। मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल बनाकर चितबहाल इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिष्ठा व अंबिका ने जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया। बच्चों ने संदेश दिया कि मल्टी लेयर फार्मिंग के जरिए खेती में किसानों को ज्यादा लाभ हासिल हो सकता है। इंजीनियरिंग वर्ग में आंनद कुमार मिश्र व अनुज कुमार विजयी रहे। इससे पहले डीएम अविनाश सिंह ने विज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के डॉ अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज परिसर मंगलवार को छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक तथा खोज से जुड़ी प्रतिभा का गवाह बना। इसमें हाईस्कूल व इंटर वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ ही इंजीनियरिंग वर्ग के युवाओं ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

चितबहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा प्रतिष्ठा व अंबिका ने मल्टी लेयर फार्मिंग पर आधारित मॉडल बनाकर बताया कि एक साथ ही कई फसलों का लाभ उठाया जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि अब नवीनतम खेती का युग है। इसे अपनाकर बेहतर पैदावार व कम क्षेत्रफल में ज्यादा उत्पादन का लाभ मिल सकता है। इस मॉडल को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर के छात्रों अविनाश व उत्कर्ष ने दिव्यांगों के लिए विशेष चश्मा का मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान का पुरस्कार जीता। आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के छात्र आशुतोष व सौरभ ने लेजर सुरक्षा प्रणाली का मॉडल प्रदर्शित किया।

इसे तीसरा स्थान मिला। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आनंद कुमार मिश्र व अनुज कुमार ने कूड़ा निस्तारण की नवीनतम तकनीक पर मॉडल बनाकर इंजीनियरिंग वर्ग में अव्वल स्थान हासिल किया। इन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed