फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar news fraud land case

Ambedkar Nagar News: जमीन का झांसा देकर महिला से 75 लाख ठगे

Wed, 28 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 28 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar news fraud land case
अंबेडकरनगर। अलीगंज क्षेत्र में एक रियल एस्टेट कंपनी के संचालकों ने दो करोड़ रुपये की ज़मीन का सौदा कराने के बहाने महिला व उनके परिजनों से करीब 75 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद जमीन का बैनामा कराने को कहा तो संचालकों ने ना-नुकूर करना शुरू कर दिया। जब तक महिला को ठगी की जानकारी होती तब तक रियल एस्टेट कंपनी के संचालक दफ्तर, घरों पर ताला लगाकर चंपत हो गए। थाने पर सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने छह से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के मिर्जापुर पोस्ट निवासी पूजा मौर्या ने शिकायती पत्र में बताया है कि उनके पति प्रमोद कुमार का शादाब आलम नामक व्यक्ति से पूर्व से परिचय था। शादाब ने स्वयं को एस ड्रीम वर्ल्ड रियल एस्टेट कंपनी का प्रमुख बताते हुए टांडा रोड, वेज सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के ऊपर कार्यालय स्थित होने की जानकारी दी। कंपनी के अन्य संचालकों में शाने आलम, अवे कौसर, समरीन जहां, हया शमसी, फिरदौश आलम, मकसूद आलम और रफीक अहमद शामिल बताए गए थे। शादाब ने पूजा मौर्या को मुबारकपुर टांडा में दो करोड़ रुपये मूल्य की ज़मीन कंपनी द्वारा बेचे जाने की जानकारी दी थी। महिला अपने पति, देवर व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ कंपनी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

ज़मीन दिखाए जाने के बाद सौदा इस शर्त पर तय हुआ कि एक करोड़ रुपये अग्रिम दिए जाएंगे और शेष रकम रजिस्ट्री के समय भू-स्वामी के खाते में स्थानांतरित की जाएगी। कंपनी के आश्वासन पर पूजा व उनके परिजनों ने किस्तों में कुल 75.35 लाख आरोपियों को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 50,51,248 का भुगतान बैंक ट्रांसफर से और 24,83,752 नकद रूप में किया गया। भुगतान फरवरी, 2024 तक पूर्ण हो गया था। जब पीड़िता दो अगस्त, 2024 को रजिस्ट्री कराने कंपनी कार्यालय पहुंची तो वहां ताला लगा मिला।
वह मोहल्ला मूसहा स्थित आरोपियों के आवास पर पहुंची, जहां सभी के मकानों पर ताले लटके मिले। आस-पड़ोस में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि सभी घर छोड़कर भाग चुके हैं। पूजा ने दो अगस्त को ही थाना अलीगंज में लिखित सूचना दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद 23 अगस्त, 2024 को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अपर सिविल जज (सीडी)-एसीजेएम की अदालत में न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच कर जल्द जालसाजों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed