{"_id":"6a210b57c6b951c8dc007092","slug":"ambedkar-nagar-mason-dies-after-falling-from-roof-family-in-deep-sorrow-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Thu, 04 Jun 2026 10:51 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:51 AM IST
सार
राजमिस्त्री की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र के टेमा गांव में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे एक राजमिस्त्री की गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर कुंडवा निवासी 50 वर्षीय राम आशीष बुधवार को टेमा गांव में भवन निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे छत पर काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
परिजन उन्हें उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शुक्रवार सुबह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राम आशीष की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। भीटी प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।