{"_id":"61d5e5d7c77ed774817feeb0","slug":"ambedkar-nagar-gets-176-new-soldiers-ambedkar-nagar-news-lko6121694189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर को को मिले 176 नए सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर को को मिले 176 नए सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दीक्षांत समारोह के साथ ही 209 सिपाहियों ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की कमान संभाल ली। इससे पहले बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में 209 रिक्रूट सिपाहियों का प्रशिक्षण संपन्न होने पर भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ।
इनमें से 176 नए सिपाहियों को अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में तैनाती दे दी गई है जबकि 33 सिपाहियों को गोरखपुर जनपद भेज दिया गया है। इस बीच पुलिस लाइन में सिपाहियों के भव्य परेड की सलामी एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ली। उन्होंने सिपाहियों को अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।
बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में 209 नए रिक्रूट सिपाहियों के भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। नए रिक्रूटों ने भव्य सलामी परेड किया। परेड की सलामी एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ली। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने सिपाहियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सिपाहियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। कहा कि खाकी वर्दी की जिम्मेदारी बड़ी होती है। ऐसे में सिपाहियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अधिकारों का प्रयोग पूरी ईमानदारी से करना होगा। कहा कि आम जनता को न्याय व सुरक्षा दिलाना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। जनता के बीच पुलिस की बेहतर छवि बनी रहे, इसका उन्हें पूरा ख्याल रखना होगा।
उन्होंने सिपाहियों को आदर्श बनने की सीख दी। कहा कि इससे न सिर्फ विभाग में उनकी जिम्मेदारी बढे़गी बल्कि आम जनता के बीच उनकी एक बेहतर छवि भी होगी। एसपी ने सिपाहियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कर्तव्य पथ पर ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
इस मौके पर एएसपी संजय कुमार रॉय, सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, सीओ टांडा संतोष कुमार, सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा, सीओ आलापुर जगदीश लाल टमटा, जलालपुर सीओ केके शुक्ल व अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में कुल 209 नए सिपाहियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए। इनके लिए बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मंगलवार को ही इनमें से 33 सिपाहियों को गोरखपुर जनपद वापस भेज दिया गया जबकि 176 नए सिपाहियों को अलग-अलग थानों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की कमान सौंप दी गई। ये पुलिस कर्मी अब कानून व्यवस्था को और बेहतर करने में भागीदारी निभाएंगे।