फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Amarujala Aprajita Ambedkarnagar

बेहतर सेहत के लिए जागरूकता बेहद जरूरी

Sat, 29 Feb 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Aprajita Ambedkarnagar
फोटो-27 अंबेडकरनगर अकबरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों को तभी मिल सकता है, जब पात्र इन योजनाओं के प्रति जागरूक हों। पूर्व में संचार सेवाओं की कमी होने के चलते योजनाओं की जानकारी ज्यादातर पात्रों को नहीं मिल पाती थी। इससे वे वंचित रह जाते थे। अब जबकि संचार के माध्यम में अभूतपूर्व क्रांति आई है, ऐसे में इसके माध्यम से योजनाओं को आसानी के साथ न सिर्फ पात्रों तक पहुंचाया जा सकता है, बल्कि उनका लाभ भी दिलाया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिल सके, इसके सभी जरूरी कदम उठाएं। ये बातें शनिवार को डॉ. आशा उपाध्याय ने कही। वे अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित स्वास्थ्य कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने आशा बहुओं से आह्वान किया कि वे गांव गांव, घर घर जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही स्वास्थ्य की बेहतरी तय की जा सकती है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम व प्रशिक्षक शाहिद कमर ने भी स्वास्थ्य योजनाओं के कुशल संचालन के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी अतिया हसन, लक्ष्मी वर्मा व नीलम ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर संचालन हो सके, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ आशा बहुओं पर ही नहीं, बल्कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र तक योजनाओं को पहुंचाएं।
स्वास्थ्य कर्मी सुनीता, उर्मिला व ऊषा पटेल ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। लगातार प्रदूषित होते पर्यावरण के चलते भी विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। इसके प्रति सभी को जागरूक होना होगा।
महिला रेखा सिंह, सविता व वंदना ने कहा कि स्वास्थ्य समाज के लिए सभी लोगों को छोटी छोटी चीजों पर अवश्य नजर रखनी होगी। घर की साफ सफाई के साथ अपने आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ रखना होगा। इसी के जरिए ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर रखा जा सकता। इसके लिए स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी जागरूक करना होगा।

स्वास्थ्य कर्मी रंजना, शांति व अनोजा ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे समाज की स्थापना करें, जिसके माध्यम से कुपोषण व अन्य गंभीर बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके। इसके लिए न सिर्फ लोगों को जागरूक करना होगा, वरन लक्षण व बचाव के उपायों को भी सुझाना होगा। ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed