{"_id":"620168dad0981009886fef94","slug":"all-three-candidates-are-owners-of-luxury-vehicles-ambedkar-nagar-news-lko6168397136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी वाहनों के मालिक हैं तीनों प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी वाहनों के मालिक हैं तीनों प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन करने वाले तीनों प्रत्याशी सपा के राममूर्ति व त्रिभुवनदत्त तथा बसपा की केशरा देवी लग्जरी वाहनों के मालिक हैं। तीनों ही प्रत्याशी पति व पत्नी को मिलाकर करोड़ों की संपत्ति के स्वामी हैं।
टांडा से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा के पास इस चुनाव में एक लाख 98 हजार रुपये हैं, जबकि बीते चुनाव में 12 लाख ये अधिक की नकदी थी। उनकी पत्नी सुदामा देवी के पास पौने दो लाख रुपये हैं। इन दोनों के पास कुल 96 लाख 43 हजार 693 रुपये की चल संपत्ति है। वर्ष 2017 के चुनाव में 89 लाख 59 हजार 384 रुपये की चल संपत्ति थी। राममूर्ति के नाम तीन कारें पंजीकृत हैं, जिनमें एक लग्जरी वाहन है। उनके पास एक रायफल व एक पिस्टल भी है। राममूर्ति के पास डेढ़ सौ ग्राम सोना तो उनकी पत्नी के पास साढ़े 300 ग्राम सोना है। पत्नी के पास तीन किग्रा. चांदी के जेवरात भी हैं। राममूर्ति व उनकी पत्नी के पास बीते चुनाव में लगभग ढाई करोड़ की अचल संपत्ति थी, तो इस बार चार करोड़ 38 लाख की अचल संपत्ति है। बीए तक की शिक्षा हासिल करने वाले राममूर्ति पर दो मामले निर्वाचन से संबंधित तथा एक राजनीतिक धरना-प्रदर्शन से संबंधित मामला दर्ज है।
आलापुर के सपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त के पास वर्ष 2017 में 60 हजार रुपये थे, तो अब दो लाख 77 हजार 510 रुपये की नकदी है। उनकी पत्नी बदामा देवी के पास 27 हजार 702 रुपये हैं। त्रिभुवनदत्त व बदामा के पास एक करोड़ 22 लाख 89 हजार 413 रुपये की चल संपत्ति है, जो पिछले चुनाव में 87 लाख के करीब थी। त्रिभुवनदत्त दो लग्जरी वाहन के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी के नाम ट्रैक्टर है। बीते चुनाव में लगभग ढाई करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक रहे त्रिभुवन व बदामा के पास अब दो करोड़ 74 लाख की अचल संपत्ति है। हंसवर से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले त्रिभुवनदत्त के खिलाफ धमकी देने का एक मुकदमा दर्ज है। उनके पास सात ग्राम सोने के जेवर हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 22 ग्राम सोने के जेवरात हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी की मां सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी केशरा देवी ने आलापुर से बतौर बसपा प्रत्याशी नामांकन करते हुए बताया कि उनके पास 90 हजार नकद हैं, जबकि पति रामबचन के पास 20 हजार रुपये हैं। केशरा के नाम एक लग्जरी वाहन है, जबकि उनके पति के नाम स्कूटर पंजीकृत है। केशरा देवी 470 ग्राम सोने तथा 930 ग्राम चांदी के जेवरात की मालकिन हैं। इनके पास 70 हजार रुपये के हीरे के जेवरात भी हैं। उनके पति के पास चार लाख रुपये के सोने के जेवर हैं। इन दोनों के पास लगभग 74 लाख 81 हजार रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 78 लाख 68 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। केशरा ने 1990 में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ले रखी है।