{"_id":"62755c8cfae95a0d7a6fc858","slug":"all-mini-secretariat-will-be-equipped-with-wi-fi-facility-ambedkar-nagar-news-lko629381371","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे सभी मिनी सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे सभी मिनी सचिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्मार्ट गांव योजना के तहत जिले की 902 ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके तहत हर ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालयों को वाई-फाई सेवा की सुविधा से लैस बनाया जाएगा। इस वाई-फाई सेवा का दायरा 50 मीटर का होगा। इसका संचालन जल्दी शुरू कराने के लिए भारत नेट के माध्यम से भूमिगत फाइबर केबल (यूएफसी) बिछाने का कार्य भी शुरू हो गया है। इस संबंध में डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन पंचायत भवन तक केबल नहीं पहुंची है, वहां अविलंब इसे पहुंचाने का कार्य पूरा कराया जाए।
बीते दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम पंचायत बनाए जाने की घोषणा की थी। इसे अमल में लाने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। योजना के तहत प्रथम चरण में सभी ग्राम पंचायत में स्थित मिनी सचिवालयों को वाई-फाई सुविधा से लैस कराया जाएगा। इससे इनका संचालन सुचारु होने के साथ ही संचालित योजनाओं का समुचित लाभ भी ग्रामीणों को मिल सकेगा। शासन के निर्देश पर जिले के ज्यादातर पंचायत भवन में केबल तो लगा दिया गया, लेकिन वाई-फाई सेवा प्रारंभ नहीं की जा सकी थी।
इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए डीपीआरओ की तरफ से सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को काम काज में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत जिन पंचायत भवनों में केबल नहीं लगी है, वहां अविलंब केबल लगा कर वाई-फाई सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। डीपीआरओ अवनीश कुमार ने बताया कि सभी पंचायत भवन में वाई-फाई सेवा का संचालन शीघ्र शुरू करवाने को निर्देशित करते हुए इसकी नियमित निगरानी करायी जा रही है।