फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All 50 buses will run 24 hours from today

Ambedkar Nagar News: आज से 24 घंटे दौड़ेंगी सभी 50 बसें

Thu, 02 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
All 50 buses will run 24 hours from today
अंबेडकरनगर। होली को लेकर तीन मार्च से अकबरपुर डिपो की सभी 50 बसें 24 घंटे लगातार चलेंगी। अतिरिक्त चालकों के जरिए यह प्रबंध परिवहन विभाग करेगा। यह सुविधा 12 मार्च तक मिल सकेगी। इससे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ व बलिया आदि जगहों तक जाने के लिए अब बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन





होली के सप्ताह भर पहले से ही लोगों का आवागमन बढ़ जाता है। दूरदराज के क्षेत्रों से घरों तक जाने के लिए परिवहन निगम की बसें यात्रियों का बड़ा सहारा बनती हैं। इसे देखते हुए ही अकबरपुर डिपो प्रशासन ने यात्री हित में बड़ा फैसला किया है। डिपो की सभी 50 बसें अब तीन मार्च से 12 मार्च तक 24 घंटे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन





सामान्य दिनों में दिल्ली के लिए अकबरपुर डिपो से चार बसों का संचालन होता है। अब नई व्यवस्था के तहत छह बसें यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। ये सभी 12 बसें 12 मार्च तक लगातार आती-जाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसी तरह कानपुर, आजमगढ़, बलिया व लखनऊ के लिए भी जो बसें संचालित होंगी, वे भी कहीं हाल्ट नहीं करेंगी। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों का लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अकबरपुर डिपो प्रशासन ने इसके लिए सभी चालकों के अवकाश रद्द करते हुए उन्हें होली पर विशेष सेवा देने का निर्देश दिया है।








परिवहन निगम कार्यालय के सूत्रों के अनुसार होली से पहले अकबरपुर डिपो के बेड़े में छह नई बसें शामिल हो सकती हैं। मौजूदा समय में 50 बसें हैं। बताया जाता है कि कानपुर वर्कशॉप में बड़ी संख्या में नई बसें बनकर तैयार हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ इन बसों की सौगात अलग-अलग जनपदों को देंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चार मार्च को छह नई बसों की सौगात अकबरपुर डिपो को मिल सकती है। इससे होली के मौके पर यात्रियों का आवागमन और भी ज्यादा सुलभ हो जाएगा।







होली को देखते हुए शुक्रवार तीन मार्च से डिपो के बेड़े में मौजूद सभी 50 बसें 24 घंटे तक अनवरत सड़कों पर दौड़ेंगी। यह व्यवस्था 12 मार्च तक लागू रहेगी। निगम में तैनात सभी 120 चालकों को ड्यूटी चार्ट उपलब्ध करा दिया गया है।
-विवेकानंद तिवारी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed