{"_id":"604ba6458ebc3ee65001c524","slug":"akbarpur-iltifganj-road-will-soon-be-full-ambedkar-nagar-news-lko569238684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बहुरेंगे अकबरपुर इल्तिफातगंज सड़क के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बहुरेंगे अकबरपुर इल्तिफातगंज सड़क के दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग एक लाख आबादी के लिए खुशखबरी है। बहु प्रतीक्षित अकबरपुर इल्तिफातगंज मुख्य मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। करीब 19 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लगभग 48 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सड़क का चौड़ीकरण करेगा। प्रांतीय खंड ने मार्ग निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। अप्रैल से इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय को आने वाली यही एक मात्र सड़क शेष है, जो अब तक सिंगल लेन है। सिंगल लेन होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती थीं।
अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग की लंबाई करीब 19 किलोमीटर है। यह मार्ग आवागमन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर छोटी-बड़ी करीब आधा दर्जन बाजारें हैं। जिला मुख्यालय से औद्योगिक क्षेत्र एनटीपीसी को भी यही रास्ता सीधे तौर पर जोड़ता है। जिला मुख्यालय से जुड़ा होने के बावजूद यह मार्ग उपेक्षा का शिकार होकर रह गया था। जिला मुख्यालय पहुंचने वाले जहां अन्य मुख्य मार्ग वर्षों पहले डबल लेन हो गए, वहीं यह मार्ग आज भी सिंगल लेन ही है। इसके चलते जहां आवागमन में मुश्किल हो रही है, वहीं इस सड़क पर करीब आधा दर्जन छोटी-बड़ी बाजारों का विकास भी प्रभावित हो रहा है।
नागरिक लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। कई बार इसके लिए नागरिकों ने प्रदर्शन तक किया। हालांकि संबंधित सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन होने के चलते चौड़ीकरण की प्रक्रिया नही हो पा रही थी। परंतु अब लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधीन सड़क आने के साथ ही चौड़ीकरण की उम्मीद बढ़ गई है। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शासन को सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेज दिया है। करीब 19 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर करीब 48 करोड़ 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। विभाग को उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में सड़क निर्माण की मंजूरी मिल जाएगी। अप्रैल में इस पर काम शुरू हो जाएगा। साढ़े 3 मीटर से बढ़कर अब सड़क की चौड़ाई 7 मीटर हो जाएगी। इससे करीब एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, आवागमन हो जाएगा आसान
जमुनीपुर निवासी रविकांत, हरीपुर जोखूराम, रम्मनपुर निवासी कमलेश तिवारी, हरीपुर निवासी रमापति व बिहसपारा निवासी अमित कुमार आदि ने सड़क चौड़ीकरण पर खुशी का इजहार किया। कहा कि करीब एक दशक से क्षेत्र के लोग सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। सड़क चौड़ीकरण के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया। सड़क बदहाली का सबसे ज्यादा खामियाजा केदारनगर बाजारवासियों को भुगतना पड़ रहा था। सड़क चौड़ी हो जाने से आवागमन सुचारु होने के साथ ही विकास भी रफ्तार पकड़ेगी।
इन बाजारों को मिलेगा लाभ
अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग के चौड़ीकरण से इस सड़क पर स्थित करीब आधा दर्जन बाजारों को सीधे लाभ मिलेगा। सड़क बेहतर होने पर स्वाभाविक है कि यातायात बढ़ेगा। इससे बाजारों के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इसमें मुख्य रूप से गौसपुर, जमुनीपुर, करमुलहा, रामगढ़ त्रिमुहानी, भारीडीहा, केदारनगर व इल्तिफातगंज आदि बाजारों को लाभ मिलेगा। सड़क बेहतर न होने के चलते नागरिकों का आवागमन प्रभावित होता था। इससे बाजारों का विकास प्रभावित हो रहा था।
इसी माह स्वीकृति मिलने की उम्मीद
अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लगभग 19 किलोमीटर लंबी इस सड़क को साढ़े 3 मीटर से बढ़ाकर अब 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर करीब 48 करोड़ 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसी माह के अंत तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। सब कुछ सही रहा तो अप्रैल में निर्माण कार्य शुुरू हो जाएगा।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्लूडी