{"_id":"62a63176f8fed35dc154c4c8","slug":"akbarpur-dostpur-road-will-become-four-lane-ambedkar-nagar-news-lko634908462","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग बनेगा फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए अकबरपर-दोस्तपुर मार्ग को अब टू लेन से फोरलेन बनाया जाएगा। 14 किलोमीटर 700 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण एक अरब 24 करोड़ की लागत से कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन से जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसके निर्माण से प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरने वाले 30 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही फोरलेन निर्माण से सड़क हादसों पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
लखनऊ से बलिया तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर रसूलपुर दियरा गांव के निकट से लिंक मार्ग का निर्माण है। जिला मुख्यालय से होकर यात्री रसूलपुर दियरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़कर लखनऊ, आजमगढ़, बलिया तक जाते हैं।
जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला अकबरपुर-दोस्तपुर मुख्य मार्ग मौजूदा समय में टू लेन है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के संचालन के बाद से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव समय बीतने के साथ ही बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि जनप्रतिनिधियों ने मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने की जरूरत पर जोर दे रखा है। लगातार उठ रही मांग को देखते हुए जरूरी पहल शुरू हो गई है। है।
विज्ञापन
इसके लिए बीते दिनों ही शासन ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड से प्रस्ताव मांगा था। अवर अभियंता सिद्धार्थ ने बताया कि मार्ग से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रस्ताव भेज दिया गया है। एक अरब 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन की लंबाई 14 किमी. 700 मीटर होगी।
बताया कि फोरलेन के लिए साढ़े 24 मीटर सड़क की चौड़ाई होगी। मध्य से दोनों तरफ नौ-नौ मीटर सड़क की चौड़ाई होगी। इसके अलावा बीच में ढाई मीटर का डिवाइडर व सड़क के दोनों तरफ दो-दो मीटर पटरी का निर्माण होगा। बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। फोरलेन के निर्माण से लगभग 30 हजार यात्रियों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश
फोरलेन के निर्माण से सड़क हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। दरअसल टू लेन होने के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है। इससे आए दिन संबंधित मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा टू लेन होने के चलते वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है। इससे भी सड़क हादसे होते रहते हैं। फोरलेन के निर्माण से वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
सभी तैयारियां पूरी
अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण