{"_id":"69fb771b5c4cc45b840fe177","slug":"akbarpur-depot-will-remove-buses-from-loss-making-routes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-155830-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर डिपो घाटे वाले रूटों से हटाएगा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर डिपो घाटे वाले रूटों से हटाएगा बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो ने बस संचालन में हो रहे नुकसान को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डिपो उन बसों को घाटे वाले मार्गों से हटा रहा है, जिनका लोड फैक्टर 50 फीसदी से कम है। इन बसों को अब अधिक यात्री संख्या वाले व्यस्त मार्गों पर चलाया जाएगा।
बुधवार को अकबरपुर से लखनऊ जाने वाली दो बसों के मार्ग में बदलाव किया गया। ये बसें अब अकबरपुर से बस्ती, डुमरियागंज होते हुए बढ़नी तक चलेंगी। विभाग अन्य मार्गों पर भी लगातार निगरानी कर रहा है। जिन मार्गों पर बसों में यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है, वहां बसें घटाई जा रही हैं। लोड फैक्टर की लगातार निगरानी जीपीएस और टिकटिंग मशीनों के माध्यम से की जा रही है। इसके आधार पर एआरएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। कम लोड फैक्टर वाली बसों की परिचालन अनुसूची में तत्काल संशोधन किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बसें केवल उन मार्गों पर चलें जहां पर्याप्त यात्री हों। इस पहल से डिपो को वित्तीय नुकसान कम करने में मदद मिलेगी। (संवाद)