फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur city will soon be illuminated by floodlights

दूधिया रोशनी से जल्द जगमग होगा अकबरपुर नगर

Wed, 11 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur city will soon be illuminated by floodlights
अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर परिषद क्षेत्र जल्द होगा दूधिया रोशनी से जगमग-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र को दूधिया रोशनी से जगमग करने की तैयारी है। करीब 75 लाख रुपये से नगर के मुख्य मार्गों व गलियों में 1440 एलईडी लाइट लगाने का निर्णय हुआ है, तो वहीं नगर पालिका को स्वच्छ रखने के लिए 55 लाख रुपए से कूड़ा ढुलाई के लिए 14 ई-रिक्शा व 135 हाथ ठेला खरीदने की तैयारी है। इससे नगर की लगभग एक लाख की आबादी को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। मई माह के अंत तक इस पर काम शुुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर क्षेत्र में मुख्य मार्गों के अलावा विभिन्न वार्डों की गलियों में एलईडी लाइटें लगायी जाएंगी। इससे न सिर्फ रात में आम नागरिकों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहतर होगा। नगर के मुख्य मार्ग व गलियां इन लाइटों से चमकती भी दिखेंगी। नगर पालिका प्रशासन एलईडी लाइट पर करीब 75 लाख रुपये की धनराशि खर्च करेगा। मुख्य मार्गों पर 840 स्थान चिंह्नित किए गए हैं, जहां पर 60 वॉट क्षमता की एलईडी लाइट लगायी जाएगी, जबकि वार्डों की गलियों में 600 स्थान चिह्नित हैं। इन स्थानों पर 30 वॉट क्षमता की एलईडी लाइट लगाने की तैयारी है। यह कार्य राज्य वित्त योजना के तहत होगा। नगर पालिका प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी करने के साथ ही स्वीकृति के लिए पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर दी है। पालिका प्रशासन के मुताबिक स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन ने नगर को साफ सुथरा रखने के लिए भी कार्य योजना तैयार की है। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 55 लाख रुपये की लागत से कूड़ा ढुलाई के लिए 14 ई-रिक्शा व 135 हाथ ठेला भी खरीदे जाएंगे। इससे नगर की साफ सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। बताया कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए जरूरी प्रयास चल रहे हैं। आने वाले समय में नगर में कई अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने जतायी खुशी
अकबरपुर नगर क्षेत्र में मार्ग प्रकाश व साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की सख्त जरूरत है। मीरानपुर मोहल्ला निवासी अरविंद तिो्रपाठी व शहजादपुर के मोहनलाल गुप्त ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन का यह फैसला काफी सराहनीय है। नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से न सिर्फ रात में आवागमन सुचारु रूप से होगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण होगा। सड़कों व गलियों में लाइट लग जाने से चोरी आदि की घटनाओं में पर अंकुश लगेगा।

विकास पर है पूरा फोकस
अकबरपुर नगर को दुधिया रोशनी से जगमग करने के साथ ही साफ स्वच्छ बनाने के लिए पूरी सक्रियता से काम किया जा रहा है। नगर में जो भी जरूरी कार्य होंगे उसे प्राथमिकता पर कराया जाएगा। नगरवासियों का हित सर्वोपरि है। -सरिता गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed