फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ajay allowed to send Aligarh jail

अजय को अलीगढ़ जेल भेजने की अनुमति

Thu, 15 Oct 2015 11:36 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
अजय ने बीते दिनों ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कटेहरी से नामांकन किया था। उसके विरुद्घ किसी अन्य के नामांकन नही किया। उसकी निगाह इस बार कटेहरी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते कारागार स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि महरुआ थाना क्षेत्र निवासी माफिया अजय सिंह सिपाही को हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में रंगदारी के मामले में एसटीएफ ने हजरतगंज लखनऊ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह मंडल कारागार फैजाबाद में निरुद्घ है। अजय सिपाही ने बीते पंचायत चुनाव में ही कटेहरी ब्लाक प्रमुख का चुनाव लडने का मन बनाया था>
विज्ञापन


प्रशासन के दबाव के चलते ऐसा नहीं हो सका था। इस बार जेल में रहते हुए ही कोर्ट की अनुमति से उसने नरसिंहदासपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए परचा दाखिल किया है। उसके विरुद्घ किसी ने नामांकन नहीं किया। अजय ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी जोड़तोड़ शुरू कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बीते 22 सितंबर को महानिरीक्षक कारागार द्वारा शासन को भेजे गए पत्र के आधार पर उसको जिला कारागार अलीगढ़ में स्थानांतरित करने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान कर दी गई है कि प्राविधानित व्यवस्था के अनुसार विचारण न्यायालयों की पूर्वानुमति प्राप्त कर ली जाए।


कारागार प्रशासन एवं सुधार अनुभाग के सचिव एसके रघुवंशी ने महानिरीक्षक कारागार को 15 अक्तूबर को भेजे पत्र में शासन के इस निर्णय की जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि अभी तक उनके सामने यह निर्णय नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed