{"_id":"58bda42f4f1c1b9f47dc450e","slug":"aged-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लेकर चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद कार सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
बलिया जनपद निवासी गोपाल (60) पुत्र गंगाराम रविवार देर रात कार से अकबरपुर होता हुआ लखनऊ जा रहा था। वह कार में आगे बैठा हुआ था जबकि एक अन्य युवक कार चला रहा था। बताया जाता है कि श्यामगंज के निकट गन्ना लेकर चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार जा भिड़ी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चनहा गांव निवासी रामसेवक (60) पुत्र सोमई रविवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर गांव निवासी विनोद (34) पुत्र कल्लू रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी अंकित वर्मा (21) पुत्र मंशाराम रविवार देर शाम बाइक से कटेहरी से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव निवासी सुनील (30) पुत्र राजमणि व मनोज (24) पुत्र लक्ष्मण रविवार देर शाम एक ही बाइक से महरुआ से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।