फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After worshipping Mahagauri, we prayed for happiness and prosperity

Ambedkar Nagar News: महागौरी की आराधना कर मांगी सुख, संपन्नता की मन्नत

Sat, 05 Apr 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
After worshipping Mahagauri, we prayed for happiness and prosperity
अंबेडकरनगर। चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर मां महागौरी का पूजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर मंदिरों में देवी प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। साथ ही हवन का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा घरों पर भी विधि विधान से पूजन कर देवी मां से सुख संपन्नता की कामना की। रविवार को नवमी पर कन्याओं का पूजन किया जाएगा, इसके लिए विशेष तैयारियां की गईं हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही शहर के तहसील तिराहा के निकट गायत्री मंदिर, नगर पालिका के निकट दुर्गा मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित मां काली मंदिर में देवी प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। इसके साथ ही विशेष आरती उतारी गई। जलालपुर के मां शीतला देवी मठिया मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के भुजहिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के साथ हवन कुंड में नारियल, समिधा, देसी घर और पंचमेवा की आहुतियां दीं। यहां पुजारी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच हवन करवाया। मंदिर देवी मां के जयकारों को घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंजते रहे। शाम को महिलाओं ने कीर्तन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में स्थापित कलश के समक्ष श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा पाठ कर आरती की और मां को प्रसाद अर्पित किया। इस मौके पर हवन कराने के लिए लोग पुजारियों से संपर्क करने में जुटे रहे, लेकिन बड़ी संख्या में हवन होने के कारण रात तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed