{"_id":"60e0a3b48ebc3ebb4d70b130","slug":"after-the-victory-the-sage-saluted-the-great-men-ambedkar-nagar-news-lko585337219","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद साधू ने महापुरुषों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद साधू ने महापुरुषों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद साधू वर्मा ने डॉ. राममनोहर लोहिया, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व तमाम समर्थक मौजूद रहे। बाद में उन्होंने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
शनिवार को दोपहर बाद जैसे ही साधू वर्मा की जीत की घोषणा हुई तो समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जीत हासिल करने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच वह पैदल ही पार्टी कार्यालय गए। यहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद साधू वर्मा समर्थकों व भाजपा नेताओं के साथ पैदल ही लोहिया भवन पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, फिर पटेलनगर तिराहे पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाद में साधू वर्मा ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। कहा कि पार्टी का जो विकास का नारा है, उसे वे पूरा करेंगे। जिले का विकास कराएंगे।