{"_id":"d3571a562db689391c2933e8008dad49","slug":"after-reprimand-sp-case-lodge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की फटकार के बाद ली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की फटकार के बाद ली तहरीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर की विंजना देवी के पति की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जहांगीरगंज पुलिस व अन्य उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर काटती रही परन्तु प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने कलक्ट्रेट पर अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर एसपी रोहन पी कनय ने मामले को संज्ञान में लिया और जहांगीरगंज पुलिस को फटकार लगाते हुए अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। सोमवार को जहांगीरगंज थाने से दो पुलिसकर्मी धरना स्थल पहुंचे और उससे तहरीर ली। कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर महिला ने हत्यारों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर उसके साथ भाकपा माले कार्यकर्ताओं के अलावा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन