फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   after death of baby vilance in hospital

नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने किया जिला अस्पताल में हंगामा

Wed, 17 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
after death of baby vilance in hospital
अंबेडकरनगर। नवजात शिशु की मौत से नाराज परिवारीजनों ने देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह हंगामा किया। कहा कि स्टाफ नर्स की लापरवाही के चलते उनके बच्चे की मौत हो गई। परिवारीजनों के हंगामे को किसी तरह से डॉक्टरों ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बाद में परिवारीजन मामले की शिकायत कराने के लिए सीएमएस के पास पहुंचे। शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में दोषी नर्स के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। परिवारीजननों ने प्रसव के दौरान दो हजार रुपए की वसूले ने का भी आरोप लगाया है। सीएमएस ने जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरायपुर गांव निवासी महेश वर्मा की पत्नी मीरा गत 14 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुईं। रात में उन्होंने एक पुत्री का जन्म दिया। मंगलवार सुबह बच्ची की मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक सोमवार रात में बच्ची को बुखार हो गया। इसकी सूचना उन लोगों ने मौके पर तैनात स्टाफ नर्स को दिया। इसके बाद भी स्टाफ नर्स ने न तो समुचित उपचार किया और न ही चिकित्सक को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात होने के चलते परिवारीजन चिकित्सकों से संपर्क नहीं कर सके। इसी बीच मंलगवार की सुबह उसकी पुत्री की मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में हंगामा किया। जानकारी मिलते ही चिकित्सक मौके पर पहुंचे, और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में परिजनों ने सीएमएस से मिलकर मामले की शिकायत की। कहा कि स्टाफ नर्स की लापरवाही के चलते उनके बच्चे की मौत हुई है।

परिवारीजनों ने प्रसव के दौरान दो हजार रुपए वसूलने का भी आरोप कर्मचारियों पर लगाया। सीएमएस डॉ एसपी गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed