{"_id":"cb5a469eb3769c75a7f7f64e34c9d3ef","slug":"advocates-became-angry-on-harassment-of-fellow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी के उत्पीड़न पर अधिवक्ता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी के उत्पीड़न पर अधिवक्ता नाराज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा अविलंब साथी अधिवक्ता का उत्पीड़न न रोका गया तो बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन भी डीएम विवेक को सौंपा। डीएम ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
बार एसोसियेशन अध्यक्ष इन्द्रमणि शुक्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बरवा बैरमपुर निवासी अधिवक्ता राजेश पांडेय के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। कहा कि विपक्षी लोग अधिवक्ता राजेश की भूमि हड़प रहे हैं। उनके परिजनों की पिटाई भी की।
विज्ञापन
पुलिस शुरू से ही मामले में पक्षपात पूर्ण ढंग से कार्रवाई कर रही है। पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने की बजाए उसका ही उत्पीड़न कर रही है। अधिवक्ता के विरुद्घ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई जबकि अधिवक्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर समुचित प्राथमिकी दर्ज करने की बजाए उसमें अल्पीकरण कर दिया गया।
विज्ञापन
बीते दिनों मामले में न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक पुलिस सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर सकी है। ऐसे में अब बार एसोसियेशन अधिवक्ता के उत्पीड़न को और अधिक बर्दाश्त नहीं करेगा। जल्द ही अनिश्चतकालीन आन्दोलन शुरू किया जाएगा।
डीएम विवेक अधिवक्ताओं से मिलने अपने चैंबर से बाहर निकले और कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सचिव सैय्यद मोहम्मद अली जैदी, ताराकांत त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, दिनेश दुबे, अजीत त्रिपाठी, विशाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।