फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Advocate protest, road jam

वकीलों का प्रदर्शन, सड़क जाम

Thu, 15 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Advocate protest, road jam
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम आलापुर व नायब तहसीलदार (एनटी) को हटाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ का आंदोलन तेज हो गया है। नाराज वकीलों ने बुधवार को आलापुर, जलालपुर व टांडा तहसील मुख्यालयों पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांग के समर्थन में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का भी बहिष्कार कर विरोध मार्च भी निकाला। इस कारण काम काज न होने से फरियादी परेशानहाल रहे। नाराज वकीलों का आंदोलन खत्म कराने के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन दिनभर हलाकान रहा।
विज्ञापन

आंदोलित अधिवक्ताओं का आरोप था कि आलापुर में तैनात एसडीएम व नायब तहसीलदार काम काज के दौरान पूरी तरह मनमानी बरत रहे हैं। इस कारण वकीलों के रूटीन से जुड़े मामलों की सुनवाई और निस्तारण में अनावश्यक देरी होने से काफी परेशानी होती है। इसका विरोध करने पर दोनों अधिकारी वकीलों से अभद्र व्यवहार करने से भी पीछे नहीं रहते। इस लिए दोनों ही अफसरों को तहसील मुख्यालय से हटाया जाए। बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता संघ की तहसील इकाई के अध्यक्ष राम प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में एकजुट वकीलों ने अपनी मांगों के समर्थन में रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन भी किया। इसकी जानकारी के बाद मौके पर हालात को संभालने के लिए जिला मुख्यालय से पहुंचे एएसपी संजय कुमार राय व एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने वकीलों से बातचीत कर रास्ता जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की समाप्ति से पहले वकीलों ने अपनी एक सूत्रीय मांग का डीएम को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम सदर को सौंपा। आलापुर तहसील में आंदोलित वकीलों के समर्थन में बुधवार को जलालपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवधारी यादव के नेतृत्व में भी अधिवक्ताओं ने तहसील से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय, पंकज मिश्र, अरविंद सिंह व महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। टांडा में भी तहसील इकाई अध्यक्ष अजय प्रताप श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील से निकलकर कोतवाली गेट तक पैदल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री समेत चार अधिवक्ता निलंबित
आलापुर अधिवक्ता संघ ने वकीलों के हितों के खिलाफ कार्य करने पर महामंत्री योगेंद्र यादव को पद से निलंबित करने के साथ ही उन्हें व तीन अन्य अधिवक्ताओं को निलंबित करने का निर्णय भी किया है। यह जानकारी तहसील इकाई अध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि संघ के निर्णय का पालन न करने पर कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद महामंत्री योगेंद्र यादव अधिवक्ता काली प्रसाद, दयाराम यादव तथा राजमणि सिंह यादव को बार एसोसिएशन से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed