फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Adulterated Mawa was being carried by Transport Corporation bus

परिवहन निगम की बस से ढोया जा रहा था मिलावटी मावा

Fri, 30 Aug 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Adulterated Mawa was being carried by Transport Corporation bus
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मावा लेकर जा रही परिवहन निगम की बस को अकबरपुर से पीछा कर बसखारी में रोककर लगभग डेढ़ कुंतल मावा बरामद किया। टीम ने मावा को मिलावट के संदेह में जब्त कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आजमगढ़ डिपो की बस से मिलावटी मावा लखनऊ से आजमगढ़ ले जाया जा रहा है। इस पर अभिहित अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने तड़के अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच संबंधित बस आती दिखी। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बस रोकने की बजाए तेजी से आगे लेकर चला गया। इस पर टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बसखारी बाजार पहुंचकर बस को रोका और बस का जायजा लिया, तो उस पर तीन बोरी में लदा लगभग डेढ़ कुंतल मावा बरामद किया। जब इस संबंध में परिचालक रविचंद्र से कागजात मांगा, तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में बताया कि यह मावा आजमगढ़ के एक मिष्ठान विक्रेता द्वारा मंगाया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कागजात न होने पर मावा को जब्त कर लिया गया। मावा की जांच कराई जाएगी। इसके बाद यदि वह जांच में सही मिला तो कागजात देखने के बाद उसे संबंधित मिष्ठान विक्रेता को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed