फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   adulterated Mawa is being import from Kanpur and Varanasi

कानपुर व बनारस मंडी से आ रहा मिलावटी मावा

Thu, 29 Oct 2015 10:09 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा छापेमारी महज औपचारिकता तक ही अभी सीमित है। इसी का नतीजा है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसके साथ ही मिठाई बनाने के अधिकांश स्थलों पर गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन


इससे विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत लगातार संबंधित अधिकारियों से की जाती है, लेकिन ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन


शुक्रवार 30 अक्तूबर को करवा चौथ पर्व के अलावा आगामी दिनों में दीप पर्व भी पड़ रहा है। इसे देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। जैसे जैसे पर्व निकट आते जा रहे हैं मिलावट का खेल भी बढ़ता जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस पर अंकुश पाने को लेकर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व से पहले दो चार जगह छापे मारकर विभाग अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लेता है। नतीजा यह है कि न सिर्फ खाद्य पदार्थों, बल्कि मिलावटी मिठाइयों व मावा की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। वैसे तो जिले में मावा मण्डी नहीं है, लेकिन कानपुर व बनारस से मावा की बड़ी खेप जिला मुख्यालय पर पहुंचती है।

इस प्रकार के मावा को जिला मुख्यालय पर लाने के लिए अधिकांशत: परिवहन निगम की बसों का प्रयोग दुकानदार करते हैं। मावा की बड़ी खेप आने के बाद भी खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम अब तक बड़ा अभियान नहीं चला सका है।

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में स्थित मिठाई की दुकानों पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है। ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने की सुध विभागीय अधिकारियों को नहीं है।

तमाम शिकायतों के बाद बीते दिनों खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया था, लेकिन उसका अभियान महज छोटे दुकानदारों तक ही सीमित रहा। अब जबकि कई महत्वपूर्ण पर्व आगामी दिनों में पडने वाला है, लेकिन अब तक विभागीय अधिकारियों द्वारा छापेमारी अभियान नहीं शुरू किया जा सकता है।

बीते दिनों की अपेक्षा मौजूदा समय में करवा चौथ व दीप पर्व के मद्देनजर मावा व मिठाइयों के दाम में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मावा का व्यवसाय करने वाले अकबरपुर नगर के रामअवतार जायसवाल ने बताया कि बीते दिनों तक जो मावा 220 रुपये से 240 रुपये में बिकता था, वही मावा मौजूदा समय में 260 रुपये से 280 रुपये में बिक रहा है। सोनू गुप्ता ने बताया कि मिठाई के दाम में भी वृद्धि हुई है।


एक तरफ जहां मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री का प्रतिकूल प्रभाव उपभोक्ताओं की सेहत पर पड़ रहा है, वहीं जिन कारखानों पर मिठाई का निर्माण होता है, उसके इर्दगिर्द गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed